Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने युवा चीनी भाषाविदों के पत्र का उत्तर दिया

November 13, 2025

शी चिनफिंग ने युवा चीनी भाषाविदों के पत्र का उत्तर दिया

हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने युवा चीनी भाषाविदों के पत्र का उत्तर दिया, जिसमें उन्हें चीनी और विदेशी सभ्यताओं के बीच सेतु बनाने वाले राजदूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शी चिनफिंग ने कहा कि वे चीनी भाषा और संस्कृति के प्रति उनके प्रेम और सभ्यताओं के बीच चीनी भाषा सम्बंधी अनुसंधान और पारस्परिक शिक्षा को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना करते हैं।

शी चिनफिंग ने इस बात पर ज़ोर दिया कि चीनी भाषा विज्ञान की उत्पत्ति चीन में हुई है, लेकिन यह विश्व का हिस्सा है; यह समस्त मानवता की साझा आध्यात्मिक संपदा है। उन्हें आशा है कि वे चीनी भाषा विज्ञान से जुड़े रहेंगे और चीन के साथ मिलकर काम करेंगे, अपने अनुसंधान और व्याख्या को मज़बूत करते हुए दुनिया को एक सच्चे, बहुआयामी और व्यापक चीन से परिचित कराएँगे, चीनी और विदेशी सभ्यताओं के बीच सेतु बनाने वाले राजदूत के रूप में कार्य करेंगे, और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में ज्ञान और शक्ति का योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें : अजमेर: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक ने मौके पर तोड़ा दम, 20 से ज्यादा घायल

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें