Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने अमेरिकी युवा पिकलबॉल सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रतिनिधिमंडल को चीन यात्रा पर जवाब दिया

हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के मैरीलैंड के मॉन्टगोमेरी काउंटी  के युवा पिकलबॉल सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रतिनिधिमंडल के शिक्षकों और छात्रों को, ‘पांच वर्षों में 50,000 अमेरिकी किशोरों को आदान-प्रदान और अध्ययन के लिए चीन आने के लिए आमंत्रित करने की पहल’ के तहत उनकी चीन यात्रा के अनुभवों का मौखिक जवाब भेजा।

शी चिनफिंग ने उनकी सफल चीन यात्रा के लिए बधाई दी और कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि पिकलबॉल का खेल चीन और अमेरिका के युवाओं के बीच आदान-प्रदान का एक नया माध्यम बन गया है। शी का कहना है कि चीन-अमेरिका सम्बंधों का भविष्य युवाओं में निहित है, और उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी युवा दोनों देशों के बीच दोस्ती के दूतों की नई पीढ़ी बनेंगे और दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती को बढ़ाने में अधिक योगदान देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले, अमेरिका के मैरीलैंड स्थित मॉन्टगोमेरी काउंटी यूथ पिकलबॉल सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रतिनिधिमंडल के शिक्षकों और छात्रों ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने “5 साल में 50,000″ पहल का प्रस्ताव देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, और इस साल अप्रैल में उनकी चीन यात्रा और पिकलबॉल आदान-प्रदान के अपने अनुभव का परिचय दिया, और कहा कि उन्होंने इस यात्रा के दौरान चीनी युवाओं के साथ एक अविस्मरणीय मित्रता स्थापित की है, और चीनी युवाओं को संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के लिए आमंत्रित करने की आशा व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें : फर्जी वीडियो अपलोड करने वालों पर UAE सरकार की बड़ी कार्रवाई, 19 भारतीयों समेत 35 लोगों को किया गिरफ्तार

Exit mobile version