Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सातवें चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच के लिए बधाई पत्र भेजा

November 25, 2025

शी चिनफिंग ने सातवें चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच के लिए बधाई पत्र भेजा

सातवां चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच 25 नवंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसके लिए बधाई पत्र भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग पहले शुरू हुआ और इसका आधार अच्छा है, जो दोनों पक्षों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग की आदर्श मिसाल है। दोनों देशों के आर्थिक व सामाजिक विकास बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों की भवाई बढ़ाने में इसकी सक्रिय भूमिका है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन रूस के साथ व्यापक ऊर्जा साझेदारी मजबूत कर स्थिर और निर्बाध वैश्विक ऊर्जा उद्योग श्रृंखला व आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए समान प्रयास करना चाहता है। इसका उद्देश्य ज्यादा निष्पक्ष, न्यायसंगत, संतुलित और समावेशी वैश्विक ऊर्जा शासन व्यवस्था बनाने साथ वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और हरित व कम कार्बन परिवर्तन में ज्यादा स्थिरता डालना है। उसी दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी सातवें चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच के लिए बधाई पत्र भेजा।

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें