Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने लक्जमबर्ग के ग्रैंड ड्यूक गिलौम को उनके सिंहासनारोहण पर बधाई संदेश भेजा

October 4, 2025

शी चिनफिंग ने लक्जमबर्ग के ग्रैंड ड्यूक गिलौम को उनके सिंहासनारोहण पर बधाई संदेश भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 3 अक्तूबर को लक्ज़मबर्ग के नए ग्रैंड ड्यूक गिलियूम जीन जोसेफ मैरी को उनके सिंहासनारोहण पर बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और लक्ज़मबर्ग के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से 50 से अधिक वर्षों में, दोनों देश हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं, जो विभिन्न आकार, प्रणालियों और विकास चरणों वाले देशों के बीच आपसी उपलब्धि और आपसी लाभ का एक मॉडल बन गया है।

वर्तमान में, चीन और लक्ज़मबर्ग के बीच इस्पात, वित्त और रसद जैसे क्षेत्रों में सहयोग में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं। जेंगज्यो-लक्ज़मबर्ग “एयर सिल्क रोड” चीन-यूरोप औद्योगिक श्रृंखला की स्थिरता और सुचारू संचालन में योगदान दे रहा है। मैं चीन-लक्ज़मबर्ग सम्बंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूँ और चीन-लक्ज़मबर्ग सम्बंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने और दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ पहुँचाने के लिए ग्रैंड ड्यूक गिलियूम के साथ मिलकर काम करने को तैयार हूँ। उसी दिन, शी चिनफिंग ने लक्ज़मबर्ग के सेवानिवृत्त ग्रैंड ड्यूक हेनरी अल्बर्ट गेब्रियल फेलिक्स मैरी गिलियूम को भी फोन करके अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ निगम में 116 करोड़ का बड़ा बैंक घोटाला: स्मार्ट सिटी फंड की 11 फर्जी FD, पुलिस ने दर्ज की FIR

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें