Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओस के राष्ट्रपति थोंग्लोन को शोक संदेश भेजा

April 3, 2025

शी चिनफिंग ने लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओस के राष्ट्रपति थोंग्लोन को शोक संदेश भेजा

Xi Jinping: 2 अप्रैल को, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओस के राष्ट्रपति थोंग्लोन सिसोउलिथ को एक शोक संदेश भेजा। जिसमें लाओस के पूर्व राष्ट्रपति खाम्ती सिफानडोन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और कॉमरेड खाम्ती के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गयी।

शोक संदेश के अनुसार कॉमरेड खाम्ती एक कट्टर कम्युनिस्ट, लाओस पार्टी और राज्य की पुरानी पीढ़ी के एक उत्कृष्ट नेता और सीपीसी और चीनी जनता के एक करीबी कॉमरेड और मित्र थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन लाओस के सुधार और समाजवादी निर्माण के लिए समर्पित किया और दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चीन की पार्टी, सरकार और जनता को कॉमरेड खाम्ती की हमेशा याद आएगी।

चीन और लाओस समाजवादी पड़ोसी हैं, जो अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र, अच्छे साथी और अच्छे साझेदार हैं। चीन दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच पारंपरिक मैत्री को मजबूत करने और आगे बढ़ाने को बड़ा महत्व देता है। चीन लाओस के साथ मिलकर चीन-लाओस साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण और एक दूसरे के समाजवादी कार्यों में अधिक विकास हासिल करने को बढ़ावा देने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें