Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी कलाकारों को जवाबी पत्र भेजकर उन से समाजवादी सांस्कृतिक शक्ति के निर्माण में नया योगदान देने की अपील की

December 26, 2022

शी चिनफिंग ने चीनी कलाकारों को जवाबी पत्र भेजकर उन से समाजवादी सांस्कृतिक शक्ति के निर्माण में नया योगदान देने की अपील की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 24 दिसंबर को चीनी ऑरिएंटल कलात्मक प्रदर्शन ग्रुप के कलाकारों को जवाबी पत्र भेजकर उनको सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना के मुताबिक समाजवादी सांस्कृतिक शक्ति के निर्माण में नया योगदान देने की प्रेरणा दी ।

शी चिनफिंग ने अपने पत्र में कहा कि चालू साल चीनी ऑरिएंटल कलात्मक प्रदर्शन ग्रुप के पूर्वरूप यानी केंद्रीय गीत व नृत्य ग्रुप की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और ऑरिएंटल गीत व नृत्य ग्रुप की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है ।मैं आप लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं ।

शी चिनफिंग ने कहा कि कई वर्षों में आप लोगों ने कई श्रेष्ठ कलात्मक रचनाएं प्रस्तुत कीं और सांस्कृतिक व कलात्मक समृद्धि तथा वैदेशिक सांस्कृतिक आदान प्रदान में बड़ा योगदान दिया है ,जो नये चीन के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक दूत और शानदार सांस्कृतिक नामकार्ड बन गये । शी चिनफिंग ने आशा व्यक्त की कि आप लोग जनता से केंद्रित रहकर नये युग की मुख्य धारा की आवाज बुलंद करेंगे और सांस्कृतिक व कलात्मक समृद्धि तथा सांस्कृतिक आत्म विश्वास बढ़ाने और समाजवादी सांस्कृतिक शक्ति के निर्माण के लिए नया योगदान देंगे ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें