Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने मनमोहन सिंह के निधन पर नरेंद्र मोदी को भेजा संवेदना संदेश

January 1, 2025

शी चिनफिंग ने मनमोहन सिंह के निधन पर नरेंद्र मोदी को भेजा संवेदना संदेश

Xi Jinping : 30 दिसंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना  संदेश भेजा। शी ने चीन सरकार व चीनी जनता की ओर मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और भारतीय सरकार, जनता और मनमोहन सिंह के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की।

शी ने कहा कि मनमोहन सिंह भारत का श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ थे और सक्रियता से चीन-भारत शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, सहयोग और साझी जीत का समर्थन करते थे। उनके कार्यकाल में चीन और भारत ने शांति व समृद्धि के उन्मुख रणनीतिक सहयोग साझेदारी स्थापित की और सीमा सवाल के समाधान पर राजनीतिक निर्देशक सिद्दांतों पर समानता बनायी। चीन द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा करता है।

शी ने कहा कि चीन चीन-भारत सम्बंधों के विकास को बहुत महत्व देता है। आशा है कि दोनों पक्ष रणनीतिक व दूरगामी दृष्टि से चीन भारत सम्बंध देखेंगे और इस का निपटारा करेंगे और बड़े पड़ोसी देशों के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और समान विकास का सही रास्ता निकालेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें