Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुइज्जू को बधाई संदेश भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 26 जुलाई को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को संदेश भेजकर मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ की बधाई की।

शी चिनफिंग ने अपने संदेश में कहा कि चीन और मालदीव परंपरागत मैत्रीपूर्ण निकट पड़ोसी हैं। वर्ष 1972 में राजनयिक सम्बंध की स्थापना के बाद चीन-मालदीव सम्बंधों का स्वस्थ व स्थिर विकास बना रहा, जिसने बड़े और छोटे देश के बीच समानतापूर्ण बर्ताव, पारस्परिक समर्थन व सहायता, पारस्परिक लाभ और साझी जीत की मिसाल खड़ी की। जनवरी 2024 में राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन की राजकीय यात्रा की। मैंने राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ स्नेहपूर्ण और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान कर व्यापक समानताएं संपन्न कीं।

शी ने कहा कि मैं चीन-मालदीव सम्बंध को बड़ा महत्व देता हूं और राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ समान कोशिश कर दोनों देशों के बीच सर्वांगीण रणनीतिक सहयोगी साझेदारी निरंतर गहराकर मिलकर चीन-मालदीव साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने को तैयार हूं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

Exit mobile version