Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर अल्बानीज़ को बधाई संदेश भेजा

May 13, 2025

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर अल्बानीज़ को बधाई संदेश भेजा

13 मई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एंथनी अल्बानीज़ को फोन कर ऑस्ट्रेलिया सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में उनके पुनः निर्वाचन पर बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में, मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है, गहन रूप से बातचीत की है और चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के विकास से संबंधित रणनीतिक, समग्र और दिशात्मक मुद्दों पर महत्वपूर्ण आम सहमति बनाई है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों के सुधार और विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को और मजबूत करना दोनों देशों के आम विकास को प्राप्त करने और विश्व शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ मिलकर चीन-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने, स्थिर और दीर्घकालिक विकास करने और दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए काम करने को तैयार हूं।

ठीक उसी दिन, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने अल्बानीज़ को बधाई संदेश भेजा, जिसमें चीन ने नई ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ मिलकर अधिक परिपक्व, स्थिर और अधिक फलदायी चीन-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निर्माण को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

ये भी पढ़ें: ईरान का दावा: US का F-15E लड़ाकू विमान गिराया, पायलट को जिंदा पकड़ा; अमेरिका ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें