Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने गणतंत्र दिवस पर भारतीय राष्ट्रपति Droupadi Murmu को भेजा बधाई संदेश

January 26, 2023

शी चिनफिंग ने गणतंत्र दिवस पर भारतीय राष्ट्रपति Droupadi Murmu को भेजा बधाई संदेश

26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवसके मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संदेश भेजकर 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और भारत प्राचीन सभ्यताओं, प्रमुख विकासशील देशों और प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले पड़ोसी देश हैं। स्वस्थ और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मूल हितों से मेल खाते हैं,और विश्व शांति व समृद्धि में इनका बहुत महत्व है। वे राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मिलकर चीन-भारत संबंधों के स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके साथ ही चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गणतंत्र दिवस पर बधाई संदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें