Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने फिजी के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा

China News

China News

Xi Jinping Congratulatory Message :  चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नैकामा लालाबालावु को फिजी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने बताया कि फिजी नये चीन के साथ राजनयिक सम्बंध स्थापित करने वाला पहला प्रशांत महासागर का द्वीप देश है। 

49 साल पहले राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से, चीन-फिजी सम्बंधों ने काफी प्रगति की है, जिससे दोनों देशों की जनताओं की भलाई में वृद्धि हुई है और क्षेत्र और यहां तक ​​कि दुनिया में शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा मिला है। मैं चीन-फिजी सम्बंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर, स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने और दोनों देशों की जनताओं को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ काम करने को तैयार हूं।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version