Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने सूरीनाम की राष्ट्रपति बनने पर सिमंस को बधाई संदेश भेजा

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 11 जुलाई को सूरीनाम की राष्ट्रपति बनने के लिए जेनिफर सिमंस को बधाई संदेश भेजा।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि सूरीनाम कैरेबियन में चीन का रणनीतिक साझेदार है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 49 सालों में दोनों पक्षों के समान प्रयास में चीन-सूरीनाम संबंधों का स्वस्थ और सतत विकास हुआ, विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग की व्यापक उपलब्धियां मिलीं और बहुपक्षीय मामलों में घनिष्ठ समन्वय कायम रहा।

शी चिनफिंग ने कहा कि मैं चीन-सूरीनाम संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता हूं और राष्ट्रपति सिमंस के साथ समान प्रयास करना चाहता हूं। ताकि हमारे दोनों देशों के बीच आपसी लाभ वाला मित्रवत सहयोग मजबूत हो सके और रणनीतिक साझेदारी में ज्यादा बड़ा विकास हो सके। इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version