Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Xi Jinping ने विश्व बौद्धिक संपदा सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा

October 21, 2024

Xi Jinping ने विश्व बौद्धिक संपदा सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा

19 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2024 अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण संघ के विश्व बौद्धिक संपदा सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन हमेशा बौद्धिक संपदा अधिकार के संरक्षण को बहुत महत्व देता है, बौद्धिक संपदा अधिकारों के निर्माण को गहराई से बढ़ावा देता है, बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियों की प्राप्ति को बढ़ाते हुए चीनी विशेषता वाले बौद्धिक संपदा अधिकारों के विकास मार्ग पर चलता है।

चीन विभिन्न पक्षों के साथ सहयोग को मजबूत करने, बौद्धिक संपदा अधिकारों की अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय प्रणाली की दृढ़ता से रक्षा करने, नवाचार और विकास के लिए अनुकूल अंतरराष्ट्रीय वातावरण बनाने के लिए चीनी ज्ञान और चीनी समाधानों का योगदान देने, वैश्विक बौद्धिक संपदा अधिकारों की शासन प्रणाली के अधिक निष्पक्ष और उचित दिशा में विकास को बढ़ाने, मानव कल्याण को बढ़ाने में चीनी शक्ति का योगदान देने को तैयार है।

बता दें कि 2024 अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण संघ का विश्व बौद्धिक संपदा सम्मेलन उसी दिन चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में उद्घाटित हुआ। इसकी थीम है “बौद्धिक संपदा अधिकार का संतुलित संरक्षण और अभिनव विकास”। इसे चीनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन कमेटी, बौद्धिक संपदा अधिकार के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण संघ द्वारा आयोजित किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें