Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने अमेरिका के आयोवा राज्य के मित्रों को चीनी नव वर्ष पर पत्र भेजा

February 18, 2026

शी चिनफिंग ने अमेरिका के आयोवा राज्य के मित्रों को चीनी नव वर्ष पर पत्र भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को अमेरिका के आयोवा राज्य के मित्रों को पत्र लिखकर चीनी परंपरागत वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, चीनी और अमेरिकी लोगों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग की इच्छा में कोई बदलाव नहीं आएगा।

राष्ट्रपति शी ने 41 वर्ष पहले आयोवा की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था और वे सुखद यादें आज भी ताजा हैं। उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों की आशा लोगों में निहित है, इसकी नींव समाज में है, इसका भविष्य युवाओं पर निर्भर है और इसकी जीवंतता उप-राष्ट्रीय स्तरों पर आदान-प्रदान से आती है। राष्ट्रपति शी ने आशा व्यक्त की कि ये मित्र दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और अधिक अमेरिकी युवाओं को चीन-अमेरिका मित्रता का उत्तराधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

इससे पहले, लुका बेरोन ने आयोवा मित्रों की ओर से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लियुआन को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए पत्र लिखा था। बेरोन ने पत्र में कहा कि आयोवा के मित्र चीनी लोगों के साथ मित्रता को संजोते हैं और इसे विकसित करना जारी रखेंगे।

बेरोन, सेराह लांडे, गैरी द्वोरचक , रिक किम्बर्ले, चीन में पूर्व अमेरिकी राजदूत टेरी ब्रैनस्टैड, वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन के अध्यक्ष एमेरिटस केनेथ क्विन के साथ ही ‘5 वर्षों में 50 हज़ार’ पहल में भाग लेने वाले आयोवा के शिक्षकों और छात्रों ने भी चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को नव वर्ष कार्ड भेजा। जिसमें दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय संबंधों के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की गई। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें