Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने वैलिस में लगी आग पर स्विस परिसंघ के अध्यक्ष गुइ परमेलिन को शोक संदेश भेजा

4 जनवरी को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्विट्जरलैंड के वैलिस में लगी आग पर स्विस परिसंघ के अध्यक्ष गुइ परमेलिन को शोक संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि स्विट्जरलैंड के वैलिस स्टेट के क्रोन-मोंटाना कस्बे में लगी भीषण आग के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान गई है। उन्होंने चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version