Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने डेनमार्क के नए राजा को बधाई संदेश भेजा

January 15, 2024

शी चिनफिंग ने डेनमार्क के नए राजा को बधाई संदेश भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 जनवरी को डेनमार्क के नए राजा फ्रेडरिक एक्सक को बधाई संदेश भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 74 सालों में चीन-डेनमार्क संबंधों का विकास जारी रहा।

विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं और लोगों के बीच मित्रता गहरी रही है। मैं चीन-डेनमार्क संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता हूं और चीन-डेनमार्क चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर पहुंचाने में राजा फ्रेडरिक एक्सक के साथ समान प्रयास करना चाहता हूं, ताकि दोनों देशों के लोगों को ज्यादा फायदा मिल सके। उसी दिन शी चिनफिंग ने डेनमार्क की पूर्व रानी मार्गरेट द्वितीय को अभिवादन और शुभकामनाएं भी दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें