Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने अफ्रीकी संघ की 37वीं शिखर बैठक को बधाई संदेश भेजा

अफ्रीकी संघ अफ्रीकी देशों को एकजुट बनाकर संयुक्त आत्म सशक्तिकरण कर रहा है और एकीकरण तथा मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण को जोर से बढ़ा रहा है। जी-20 ग्रुप में अफ्रीकी संघ की सफल भागीदारी से वैश्विक शासन में अफ्रीकी संघ का प्रतिनिधित्व व आवाज और उन्नत हुई है चीन इसके लिए बधाई देता है। शी ने बल दिया कि पिछले साल चीन और अफ्रीका संबंध निरंतर गहराई से विकसित हुए ।चीन अफ्रीका शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ ।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के आधुनिकीकरण के मार्ग का समर्थन करने और एक साथ विकास विजन पूरा करने के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने का फैसला किया ।वर्ष 2024 में चीन अफ्रीका सहयोग मंच का नया सम्मेलन आयोजित होगा ।मैं अफ्रीकी देशों के नेताओं के साथ दोनों पक्षों के जन-कल्याण का ख्याल रखते हुए चीन अफ्रीका सहयोग का नया ब्लूप्रिंट बनाने को तैयार हूं। ताकि उच्च स्तरीय चीन-अफ्रीका साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण आगे बढ़ाया जा सके ।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version