Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने रूस में हुए गंभीर आतंकवादी हमले पर रूसी राष्ट्रपति को संवेदना संदेश भेजा

March 23, 2024

शी चिनफिंग ने रूस में हुए गंभीर आतंकवादी हमले पर रूसी राष्ट्रपति को संवेदना संदेश भेजा

23 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए गंभीर आतंकवादी हमले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संवेदना संदेश भेजा।शी चिनफिंग को जब इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जतायी।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है, आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है और राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के रूस सरकार के प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता है। गौरतलब है कि 22 मार्च की रात को मॉस्को के उपनगरीय इलाके के एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकवादी हमले में 143 लोगों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उस दिन एक बयान जारी कर इसकी कड़ी निंदा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें