Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने यूएई में चीनी शिक्षण पर “100 स्कूल प्रोजेक्ट” के छात्र प्रतिनिधियों को जवाबी पत्र भेजा

May 26, 2024

शी चिनफिंग ने यूएई में चीनी शिक्षण पर “100 स्कूल प्रोजेक्ट” के छात्र प्रतिनिधियों को जवाबी पत्र भेजा

हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संयुक्त अरब अमीरात में चीनी शिक्षण के लिए “100 स्कूल प्रोजेक्ट” के छात्र प्रतिनिधियों को एक पत्र का जवाब दिया। जिसमें उन्हें अच्छी तरह से चीनी भाषा सीखने, चीन को समझने और चीन-यूएई दोस्ती को बढ़ावा देने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शी चिनफिंग ने कहा कि मैंने आपका प्रत्येक पत्र पढ़ा और चीनी संस्कृति के प्रति आप लोगों के प्रेम और दोनों देशों के बीच मित्रता की आपकी अपेक्षा को महसूस किया। पांच साल पहले, राष्ट्रपति मोहम्मदबिन जायद अल-नाहयान और मैंने संयुक्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात में चीनी शिक्षण के लिए “100 स्कूल प्रोजेक्ट” शुरू किया था। अब मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि “चीनी सीखना” संयुक्त अरब अमीरात में एक नया चलन बन गया है और इसने आप जैसे चीन-यूएई आदान-प्रदान के लिए युवा राजदूतों के एक समूह को तैयार किया है।

शी चिनफिंग के अनुसार आप लोगों ने अपने पत्र में कहा कि चीन और यूएई 40 वर्षों से “हाथ में हाथ डाले हुए ” हैं, और आप लोग आशा करते हैं कि चीन और यूएई हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। चीनी लोग भी यही इच्छा रखते हैं। युवा लोग चीन-यूएई मैत्रीपूर्ण संबंधों के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। पांडा को देखने, लंबी दीवार पर चढ़ने और बड़े होने पर विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए चीन आने के लिए आप लोगों का स्वागत है। हम चीनी सीखने और चीन को समझने के लिए अधिक से अधिक अमीराती किशोरों का भी स्वागत करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें