Site icon Dainik Savera Times

शी जिनपिंग ने तुर्की और सीरिया के राष्ट्रपतियों को शोक संदेश भेजा

6 फ़रवरी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तुर्की और सीरिया में गंभीर भूकंपों पर क्रमशः तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को शोक संदेश भेजा। शी जिनपिंग ने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि आपके देश में एक शक्तिशाली भूकंप आया है, जिससे भारी मात्रा में जान-माल की हानि हुई है। मैं चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से मृतकों के प्रति गहरा शोक प्रकट करता हूं, और मृतकों के परिजनों और घायलों को सच्चे दिल सेसांत्वना भी देता हूं। विश्वास है कि राष्ट्रपति जी के नेतृत्व में आप के देश की सरकार व जनता ज़रूर जल्द से जल्द आपदा के कुप्रभाव को दूर करके अपने घरों का पुनर्निमाण कर सकेंगी।

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version