Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने गणतंत्र दिवस पर भारतीय राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा

विदेश : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 26 जनवरी को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बधाई संदेश भेजा। शी ने कहा कि चीन और भारत दोनों प्राचीन संस्कृति वाले देश और बड़े विकासशील देश हैं और एक दूसरे का महत्वपूर्ण पड़ोसी है। दोनों पक्षों को दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मूल और दूरगामी हितों के दृष्टिकोण से चीन और भारत का पारस्परिक सहयोगी साझेदार और विकास का मौका होने की रणनीतिक समानता पर कायम रहकर विभिन्न क्षेत्रों का आदान-प्रदान निरंतर बढ़ाना और मतभेद का समुचित प्रबंधन और निपटारा करना चाहिए। मैं राष्ट्रपति के साथ समान कोशिश कर चीन-भारत सम्बंध को यथाशीघ्र ही स्वस्थ व स्थिर विकास की पटरी पर बढ़ाने को तैयार हूं।

उस दिन चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने भी भारतीय प्रधान मंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

Exit mobile version