Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने“सेना में जनसंख्या और परिवार नियोजन कानून लागू करने के उपाय” जारी करने के आदेश पर हस्ताक्षर किये

हाल ही में चीनी राष्ट्रपति, चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने“सेना में चीन के जनसंख्या और परिवार नियोजन कानून को लागू करने के उपाय” जारी करने के आदेश पर हस्ताक्षर किये। यह उपाय 10 सितंबर 2023 को लागू होगा।
यह “उपाय” “चीन लोक गणराज्य के जनसंख्या और परिवार नियोजन कानून” को पूरी तरह से मेल खाते हैं। इस उपाय से परिवार नियोजन और संबंधित सेवाओं की गारंटी को मानकीकृत और मजबूत किया जाएगा। संपूर्ण जन्म श्रृंखला के लिए एक तकनीकी सेवा सहायता प्रणाली का निर्माण किया जाएगा। परिवार नियोजन का अभ्यास करने वाले सैन्य कर्मियों के वैध अधिकारों और हितों की गारंटी दी जाएगी। और सैन्य कर्मियों की पारिवारिक खुशियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस उपाय के अनुसार सैन्य कर्मियों को परिवार में तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत होगी। साथ ही बच्चों को देखभाल करने के लिये माता-पिता की छुट्टी, इकलौते बच्चे वाले माता-पिता के लिए माता-पिता की देखभाल की छुट्टी आदि में इजाफा किया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version