Site icon Dainik Savera Times

पार्टी के आत्म सुधार को अधिक मजबूत करें : शी चिनफिंग

Xi Jinping : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने कहा था कि चीनी मामले के अच्छे निपटारे की कुंजी चौतरफा तौर पर पार्टी का सख्त प्रंबधन करना है। इस साल से महासचिव शी ने पार्टी शैली निर्माण की मजबूती से पार्टी के सख्त प्रबंधन को आगे बढ़ाया और निरंतर पार्टी का आत्म सुधार बढ़ाने से चीनी आधुनिकीकरण को मजबूत गारंटी प्रदान की।

सीपीसी से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 के अंत तक सीपीसी के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ पार कर गयी। पार्टी के बुनियादी संगठनों की संख्या 52 लाख 50 हजार है। विश्व में सब से बड़ी मार्क्सवादी सत्तारूढ़ पार्टी के नाते सीपीसी के पास महान कार्य पूरा करने का विशाल लाभ है। साथ ही पार्टी और राष्ट्र का प्रबंधन करने की विशेष चुनौतियां भी हैं।

30 जून को महासचिव शी ने सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के 21वीं सामूहिक अध्ययन सत्र की अध्यक्षता में कहा कि हमारी पार्टी के कंधे पर चीनी आधुनिकीकरण का निर्माण कार्य बहुत भारी है। वर्तमान में शासन करने का वातावरण अत्यंत जटिल है। आत्म सुधार को अधिक मजबूत करना है। हमें जागरूकता और पार्टी की भावना बढ़ाकर अधिकारों के संचालन को मानक बनाना, अनुशासन की सख्त निगरानी करना और पार्टी के प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने में और मजबूती लानी है।

इस साल के शुरू में सीपीसी केंद्रीय कमेटी ने फैसला लिया कि इस मार्च में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी के वार्षिक सम्मेलनों के बाद इस जुलाई तक पूरी पार्टी में कार्य शैली सम्बंधी 8 सूत्रीय नियमों का अध्ययन और प्रशिक्षण गतिविधि चलायी जाएगी। महासचिव शी ने खुद इस गतिविधि के मुख्य विषय निर्धारित किये और कई बार महत्वपूर्ण भाषण देकर इस गतिविधि की दिशा दिखायी। इस साल शी ने युनान, हनान, शानशी आदि क्षेत्रों के निरीक्षण में कई बार पार्टी के कार्य शैली निर्माण के बारे में स्पष्ट मांग की।

भ्रष्टाचार का विरोध आत्म-सुधार है। इस जनवरी में शी चिनफिंग ने 20वीं केंद्रीय अनुशासन निगरानी आयोग के चौथे पूर्णाधिवेशन पर कहा कि हमें भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष पर अडिग रहना है और कोई संकोच नहीं करना है, वरना हम बड़ी गलती करेंगे।

केंद्रीय अनुशासन निगरानी आयोग ने 19 जुलाई को इस साल के पूर्वार्द्ध में विभिन्न मामलों की जांच की स्थिति के बारे में जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार देश भर में अनुशासन निगरानी संस्थाओं ने इस साल के पहले 6 महीने में कुल 5 लाख 21 हजार मामले दर्ज किये और 4 लाख 20 हजार लोगों को सज़ा दी। इस में 43 प्रांत स्तरीय अधिकारियों के विरुद्ध मामले दर्ज किये गये और उन में से 30 लोगों को सज़ा मिली है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version