Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाने पर जोर दिया

February 8, 2023

शी चिनफिंग ने चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाने पर जोर दिया

 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 7 फरवरी को एक अध्ययन सत्र की शुरुआत को संबोधित करते समय सही रूप से चीनी आधुनिकीकरण समझने और उसे जोर-शोर से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। यह अध्ययन सत्र सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पार्टी स्कूल में आयोजित हुआ ,जिसमें सीपीसी केंद्रीय कमेटी के नये निर्वाचित सदस्यों तथा वैकल्पिक सदस्यों और मुख्य प्रांतीय व मंत्री स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया ।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि एक देश के आधुनिकीकरण को आम नियम का अनुसरण करने के साथ अपनी वास्तविकता और विशेषताओं से मेल खाना होगा ।20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए शी ने कहा कि चीनी स्टाइल वाले आधुनिकीकरण की पांच मुख्य विशेषताएं हैं, यानी वह विशाल जनसंख्या ,समान समृद्धि ,भौतिक तथा सांस्कृतिक व नैतिक समुन्नति ,मानवता तथा प्रकृति के सामंजस्य और शांतिपूर्ण विकास वाला आधुनिकीकरण है । उन्होंने कहा कि चीनी स्टाइल वाले आधुनिकीकरण ने विकासशील देशों के आधुनिकीकरण के वैकल्पिक तरीकों का विस्तार किया है ,जिसने मानवता की बेहतर सामाजिक व्यवस्था की खोज के लिए चीनी योजना पेश की है ।

उन्होंने बल दिया कि चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाना एक व्यवस्थित परियोजना है और इस दौरान कई अज्ञात क्षेत्र मौजूद हैं ।हमें सुधार व सृजन से इस कार्य को आगे बढ़ाने की जरूरत है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें