Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने आत्मविश्वास और स्वावलंबन पर दिया बल

July 15, 2024

शी चिनफिंग ने आत्मविश्वास और स्वावलंबन पर दिया बल

16 जुलाई को प्रकाशित होने वाली छ्युशी पत्रिका के 14वें अंक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण आलेख“आत्मविश्वास और स्वावलंबन पर कायम रहना है” जारी किया गया, जिसमें जनवरी 2013 से मार्च 2024 के बीच शी चिनफिंग के इस मुद्दे पर अहम चुनिंदा व्याखान शामिल हैं।

इस आलेख में बल दिया गया कि चीनी जनता और चीनी राष्ट्र का आधुनिक युग के बाद मुसीबतों के गर्त से महान पुनरोत्थान के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने की कोई पाठ्य पुस्तक नहीं है और तैयार किया गया जवाब भी नहीं है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सौ वर्षों के संघर्ष का सफलतापूर्ण रास्ता पार्टी के नेतृत्व में चीनी जनता द्वारा स्वतंत्रता से प्रशस्त किया गया।

इस आलेख में कहा गया कि आत्मविश्वास से ही आत्म सशक्तिकरण पूरा होगा। चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाने के लिए हमें स्वतंत्रता,आत्म विश्वास और स्वावलंबन पर कायम रहना है। राष्ट्रीय विकास को अपनी शक्ति पर आधारित होना है और हमें चीन के विकास व प्रगति की किस्मत मजबूती से अपने हाथों में पकड़ना है।

इस आलेख में कहा गया कि चीनी विशेषता वाले समाजवाद के निरंतर विकास से हमारी व्यवस्था निश्चय ही अधिकाधिक परिपक्व होगी। हमारी समाजवादी व्यवस्था का लाभ निश्चिय ही दिखाई देगा। हमारा रास्ता निश्चय ही अधिक फैलाव लिये होगा। हमारे विकास के रास्ते से विश्व पर अधिकाधिक प्रभाव होगा।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें