Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण पर बल दिया

January 16, 2026

शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण पर बल दिया

16 जनवरी को प्रकाशित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी की मुख्य पत्रिका छ्युशी के नये अंक में केंद्रीय शहर कार्य बैठक पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण भाषण जारी किया जाएगा। इस आलेख में कहा गया कि चीनी शहरीकरण तेज़ विकास से स्थिर विकास के दौर में परिवर्तित हो रहा है। शहर का विकास विस्तार के दौर से वर्तमान स्थिति के सुधार की ओर मुड़ रहा है।

इस आलेख में कहा गया कि हमें जन शहर की अवधारणा लागू करनी चाहिए, जिसका लक्ष्य सृजनात्मक, रहने योग्य, सुंदर, लचीला, सभ्यतापूर्ण, स्मार्ट आधुनिक जन शहर का निर्माण है। हमें शहर की गुणवत्ता से केंद्रित रहकर चीनी विशेषता वाले शहरी आधुनिकीकरण का रास्ता निकालना चाहिए।

इस आलेख में शहर के विकास में पांच मुख्य सिद्धातों का उल्लेख किया गया। पहला, शहर के विकास की अवधारणा बदलकर मानवता की प्राथमिकता पर अधिक ध्यान दिया जाए। दूसरा, शहर के विकास का तरीका बदल कर समेकित व कुशल विकास पर अधिक ध्यान दिया जाए। तीसरा, शहर के विकास का इंजन बदलकर स्थान विशिष्ट विकास पर अधिक ध्यान दिया जाए। चौथा,शहर के शासन पर अधिक शक्ति लगायी जाए। पांचवां, कार्य के समायोजन व समन्वय पर अधिक ध्यान दिया जाए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें