Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो से बातचीत की

October 25, 2023

शी चिनफिंग ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो से बातचीत की

25 अक्टूबर के दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जन वृहत भवन में चीन की राजकीय यात्रा करने आए कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के साथ वार्ता की।
शी चिनफिंग ने कहा कि आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। आप पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं जो मुझे तीसरे “बेल्ट एंड रोड” अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच के बाद मिला है। मैं आपका हार्दिक स्वागत करता हूं।
शी चिनफिंग के अनुसार वर्ष 2009 में, मैंने कोलंबिया का दौरा किया। मैं आपके देश के शानदार इतिहास और संस्कृति तथा यहां के मेहनती और मेहमाननवाज़ लोगों से बहुत प्रभावित हूं। मार्च 2021 में, मुझे कोलंबियाई लोगों के लिए एक वीडियो भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें चीन और कोलंबिया के एकजुट होने और कठिनाइयों को दूर करने में एक-दूसरे की मदद करने का दृढ़ विश्वास व्यक्त किया गया।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कोलंबिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद 43 वर्षों में दोनों देशों के संबंध अंतर्राष्ट्रीय उतार-चढ़ाव की कसौटी पर खरे उतरे हैं और हमेशा विकास की अच्छी गति बनाए रखी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर एक-दूसरे को समझते हैं और समर्थन करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग ठोस रूप से आगे बढ़ा है, और लोगों से लोगों की मित्रता तेजी से लोकप्रिय हो गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें