Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया की यात्रा करेंगे

11 अप्रैल को चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया की राजकीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इस साल की प्रथम यात्रा होगी, जो चीन और वियतनाम, मलेशिया, कंबोडिया तथा चीन-आसियान सम्बंध के समग्र विकास के लिए बड़ा महत्व रखती है और क्षेत्र यहां तक कि पूरे विश्व की शांति  व विकास में नयी प्रेरणा प्रदान करेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि पड़ोसी चीनी कूटनीति की प्राथमिक दिशा है। चीन और दक्षिण पूर्वी एशिया एक ही भाग्य वाले अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और अच्छे साथी हैं। उन्होंने कहा कि चीन और वियतनाम समाजवादी मैत्रीपूर्ण पड़ोसी हैं। दोनों अपनी-अपनी राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाने वाले सुधार कार्य बढ़ा रहे हैं। एकता व सहयोग मजबूत करना दोनों पक्षों के समान हित हैं। वर्तमान वर्ष दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सम्बंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। यह यात्रा बड़ा महत्व रखती है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन और मलेशिया एशिया व प्रशांत क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकासशील देश और नवोदित आर्थिक समुदाय हैं। 12 साल के बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग फिर मलेशिया की यात्रा करेंगे, जो द्विपक्षीय सम्बंधों के उन्नयन के लिए मील के पत्थर जैसा होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि कंबोडिया चीन का परंपरागत मैत्रीपूर्ण पड़ोसी हैं औऱ लौह दोस्त भी हैं। विश्वास है कि इस यात्रा से चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय में नये युगांतर विषय डाले जाएंगे और चीन-कंबोडिया सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी में अधिक सकारात्मक उपलब्धियां हासिल की जाएंगी और दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिलेगा।

(साभार—चाइना मीडिय ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Himachal Accident: मंडी में हरियाणा की गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 पर्यटक घायल

Exit mobile version