चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 मार्च को उत्तर चीन के हपेइ प्रांत स्थित श्योंगआन नये क्षेत्र का निरीक्षण किया और इस क्षेत्र के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और विकास संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर एक अहम भाषण दिया ।उन्होंने बल दिया कि हमें श्योंगआन को पेइचिंग की गैर आवश्यक भूमिका को स्वीकारने के प्रमुख स्थान की स्थिति को मजबूती से पकड़ते हुए रणनीतिक स्थिरता और ऐतिहासिक धैर्य बनाए रखकर नये युग में सृजन हब और गुणवत्तापूर्ण विकास का मॉडल निर्मित करने की कोशिश करनी चाहिए।
23 मार्च की सुबह शी ने श्योंगआन नये क्षेत्र पहुंचकर प्रारंभिक जोन के निर्माण की प्रगति देखी ।उन्होंने व्यवस्थित निर्माण बढ़ाने और जीवंत दृश्यों की प्रशंसा की ।
इसके बाद उन्होंने चीनी हुआनिंग ग्रुप लि.कंपनी का दौरा किया ।उन्होंने कंपनी से नये क्षेत्र में स्थानांतरण का मौका पकड़कर नयी किस्म वाली ऊर्जा व्यवस्था के निर्माण को गति देने और ऊर्जा शक्ति के निर्माण के लिए नया योगदान देने की मांग की । पेइचिंग नंबर 4 हाईस्कूल का श्योंगआन कैंप देखकर उन्होंने वहां पढ़ रहे बच्चों को नये क्षेत्र और चीनी आधुनिकीकरण के साथ विकसित होने को प्रोत्साहित किया।
23 मार्च की दोपहर के बाद शी चिनफिंग ने श्योंगआन नये क्षेत्र के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और विकास को आगे बढ़ाने की बैठक की अध्यक्षता की ।उन्होंने अपने भाषण में बल दिया कि श्योंगआन नये क्षेत्र के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण चरणबद्ध उपलब्धि हासिल हुई है ।व्यवहारों से साबित हो चुका है कि सीपीसी केंद्रीय कमेटी का श्योंगआन नये क्षेत्र का निर्माण करने का फैसला एकदम सही है और विभिन्न पक्षों के कार्य प्रभावकारी है ।उन्होंने नये क्षेत्र के गुणवत्तापूर्ण विकास और कुशलतापूर्ण प्रशासन पर भी बल दिया ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

