Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के क्वांगतोंग प्रांत का दौरा किया

November 8, 2025

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के क्वांगतोंग प्रांत का दौरा किया

हाल ही में चीन के क्वांगतोंग प्रांत में अपने निरीक्षण दौरे पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने ज़ोर देकर कहा कि क्वांगतोंग सुधार और खुलेपन का एक अग्रणी और प्रायोगिक क्षेत्र है।

क्वांगतोंग को 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन की भावना का गहन अध्ययन, प्रचार और कार्यान्वयन करना चाहिए, अगले पांच वर्षों के लक्ष्यों, कार्यों और उपायों की वैज्ञानिक योजना बनानी चाहिए, व्यापक रूप से गहन सुधार और खुलेपन के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना चाहिए, क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए और सीपीसी के व्यापक और सख्त शासन को गहरा करना चाहिए, ताकि आधुनिकीकरण में लगातार नए परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

7 से 8 नवंबर तक, शी चिनफिंग, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और क्वांगतोंग प्रांतीय सीपीसी समिति के सचिव हुआंग खुनमिंग और क्वांगतोंग प्रांत के गवर्नर मेंग फैनली के साथ निरीक्षण और अनुसंधान के लिए मेइजोउ और क्वांगचो का दौरा किया।  पोमेलो मेइजोउ का एक विशिष्ट कृषि उत्पाद है। आजकल कटाई का मौसम है, और पोमेलो के बाग़ फलों से लदे हुए हैं।

शी चिनफिंग ने येनयांग कस्बे में नानफू गोल्डन पोमेलो बागान का दौरा किया। वहां उन्होंने बताया कि विशिष्ट ग्रामीण उद्योगों का विकास ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक पुनरोद्धार को बढ़ावा देने का आधार है। उन्होंने प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग को मज़बूत करने, कृषि, संस्कृति और पर्यटन के एकीकरण को बढ़ावा देने, औद्योगिक श्रृंखला का निरंतर विस्तार करने, मूल्यवर्धन बढ़ाने और अधिक किसानों को अपनी आय बढ़ाने और समृद्ध बनने में मदद करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें