Site icon Dainik Savera Times

पेइचिंग में शी चिनफिंग ने गैर-सीपीसी सदस्यों के साथ नववर्ष का स्वागत किया

Xi Jinping welcomes New Year non-CPC members Beijing

Xi Jinping welcomes New Year non-CPC members Beijing

चीनी पारंपरिक त्योहार यानी अश्व वर्ष के वसंत महोत्सव के आगमन पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति, और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 11 फरवरी की दोपहर को चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में गैर-सीपीसी सदस्यों के साथ नववर्ष का स्वागत किया और खुशियां मनाईं।  शी चिनफिंग ने सीपीसी केंद्रीय समिति की ओर से सभी लोकतांत्रिक दलों, अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य संघ, गैर-दलीय हस्तियों और संयुक्त मोर्चे के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।

इस दौरान, चीनी किसान और श्रमिक लोकतांत्रिक पार्टी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष ह वेइ ने  विभिन्न लोकतांत्रिक दलों की केंद्रीय समितियों, अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य संघ और गैर-दलीय हस्तियों की ओर से भाषण दिया। इसे सुनकर शी चिनफिंग ने कहा कि 2025 एक असाधारण वर्ष था। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों में आए गहन और जटिल परिवर्तनों का सामना करते हुए, सीपीसी केंद्रीय समिति ने पूरी पार्टी और देश भर के सभी जातीय समूहों के लोगों को एकजुट करके उनका नेतृत्व किया, कठिनाइयों को दूर करके कड़ी मेहनत की, जिससे देश में आर्थिक और सामाजिक विकास के मुख्य लक्ष्यों और कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

शी ने यह भी कहा कि 5 वर्षों के अथक प्रयासों के बाद, “14वीं पंचवर्षीय योजना” (2021-2025) सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। देश की आर्थिक शक्ति, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शक्ति, राष्ट्रीय रक्षा शक्ति और समग्र राष्ट्रीय शक्ति ने नई ऊंचाइयों को छुआ है, और चीनी शैली के आधुनिकीकरण ने नए और ठोस कदम आगे बढ़ाए हैं। ये उपलब्धियां आसानी से हासिल नहीं हुईं। ये चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक दलों, अखिल चीन उद्योग एवं वाणिज्य संघ और गैर-दलीय हस्तियों सहित देश भर के सभी जातीय समूहों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम हैं।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए यह उल्लेख भी किया कि 2026 “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) का पहला वर्ष है। उन्हें आशा है कि सभी लोकतांत्रिक दल, अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य संघ तथा गैर-दलीय हस्तियां सीपीसी केंद्रीय समिति के निर्णयों और योजनाओं के कार्यान्वयन पर बारीकी से ध्यान केंद्रित करेंगे, सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और नई उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने सभी गैर-सीपीसी सदस्यों से कहा कि उन्हें राजनीतिक मार्गदर्शन को मजबूत करते हुए संघर्ष के लिए सभी ताकतों को एकजुट करना चाहिए, मुख्य कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए समग्र स्थिति की सेवा करनी चाहिए, अपने स्वयं के विकास को गंभीरता से मजबूत करते हुए चीनी समाजवादी व्यवस्था में भाग लेने वाले दलों और ताकतों की नई छवि को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version