Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे

September 21, 2023

शी चिनफिंग एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 22 सितंबर से 23 सितंबर तक हांगचो में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। साथ ही वे इस उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए चीन आए विदेशी नेताओं के लिए एक स्वागत भोज और द्विपक्षीय गतिविधियों का आयोजन करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने इस बात की घोषणा की।
19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए चीन आए विदेश नेताओं में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद, कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री ज़ानाना गुस्माओ, दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान देओक-सू और मलेशिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जौहरी अब्दुल आदि शामिल हैं।
इसके अलावा, ब्रुनेई के सुल्तान के प्रतिनिधि राजकुमार जेफरी बोल्कियाह , कतर के अमीर के प्रतिनिधि राजकुमार शेख जवान बिन हामिद अल थानी , जॉर्डन के राजकुमार फैसल, थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी महिदा और किर्गिस्तान के उप प्रधान मंत्री एडिल बैसालोव आदि गतिविधियों में भाग लेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें