Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने देश भर के सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं

June 1, 2024

शी चिनफिंग ने देश भर के सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं

1 जून अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 30 मई को चीन के सछ्वान प्रांत के नानछोंग शहर के च्यालिंग जिले में स्थित चिच्यांग प्राइमरी स्कूल के छात्रों को पत्र भेजकर जवाब दिया। पत्र में शी चिनफिंग ने गर्मजोशी से उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें और देश भर के सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

शी चिनफिंग ने अपने जवाब में कहा कि आप लोगों का पत्र पढ़ने के बाद मुझे 20 साल पहले आपके स्कूल की नींव रखने का दृश्य याद आ गया। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि स्कूल पिछले कुछ वर्षों में बेहतर से बेहतर होता जा रहा है, और छात्र लगन से पढ़ाई करते हैं, श्रम पसंद करते हैं, और स्वस्थ और खुशी से बड़े होते हैं।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। अपने गृहनगर का अच्छी तरह से निर्माण करने और अपने देश को सर्वांगीण तरीके से एक आधुनिक और शक्तिशाली समाजवादी देश बनाने के लिए, आपकी पीढ़ी को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। मुझे आशा है कि आप लोग ऊंची आकांक्षाएं स्थापित करेंगे, नैतिकता, बुद्धि, शरीर, कला और श्रम के व्यापक विकास पर जोर देंगे और एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के कार्य के योग्य स्तंभ बनने का प्रयास करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें