Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने 8 फिल्म कलाकारों को लिखा जवाबी पत्र, दिखाई उम्मीदों की नई राह

हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आठ वरिष्ठ फिल्म कलाकारों को जवाबी पत्र लिखकर उनके योगदान की सराहना की और चीनी फिल्म जगत के भविष्य को लेकर अपनी गहरी उम्मीदें साझा कीं।

अपने पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि आपके पत्र पढ़ने के बाद मुझे उन प्रसिद्ध क्लासिक फिल्मों की याद आ गई, जिनके निर्माण में आपने हिस्सा लिया था। वर्षों से आपने पार्टी और जनता के प्रति अपने प्रेम, और कला के प्रति समर्पण के साथ कई जीवंत और प्रभावशाली सिनेमाई चित्र रचे हैं, जो दर्शकों की कई पीढ़ियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ चुके हैं।

शी चिनफिंग ने ज़ोर देते हुए कहा कि इस नए दौर में आशा है कि आप नैतिक मूल्यों और कला के प्रति प्रतिबद्धता के आदर्श बने रहेंगे। साथ ही, आप बहुसंख्यक फिल्मकर्मियों का मार्गदर्शन करते हुए सांस्कृतिक आत्मविश्वास को और मज़बूत करेंगे, आम जनजीवन की गहराइयों से प्रेरणा लेकर समय की नब्ज़ को पकड़ने वाली उत्कृष्ट कृतियाँ रचते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म और साहित्य के क्षेत्र में समृद्धि और विकास, और एक मजबूत सांस्कृतिक शक्ति के निर्माण में आपका योगदान अनमोल रहेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में इन आठ प्रतिष्ठित फिल्म कलाकारों ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र लिखकर अपने दशकों के अनुभव साझा किए थे, साथ ही फिल्म उद्योग के विकास और चीन को एक सांस्कृतिक महाशक्ति बनाने के लिए योगदान देने का दृढ़ संकल्प भी व्यक्त किया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version