Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने फ्रांस में चीनी भाषा कक्षा के शिक्षकों व छात्रों को जवाबी पत्र भेजा 

March 12, 2026

शी चिनफिंग ने फ्रांस में चीनी भाषा कक्षा के शिक्षकों व छात्रों को जवाबी पत्र भेजा 

इंटरनेशनल डेस्क : हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रांस के प्रोवेंस-आल्प्स-कोटे डी‘अज़ूर क्षेत्र में स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्कूल में चीनी भाषा की कक्षा के शिक्षकों और छात्रों के एक पत्र का जवाब देते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। 

अपने जवाबी पत्र में शी ने कहा कि चीनी भाषा में 5,000 वर्षों की चीनी सभ्यता समाहित है, और इसके छोटे-छोटे चौकोर अक्षरों में गहन ऐतिहासिक ज्ञान समाहित है। चीनी भाषा सीखना न केवल प्राचीन और आधुनिक चीन को समझने में सहायक है, बल्कि चीन और फ्रांस दोनों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में भी मदद करता है।

चीनी राष्ट्रपति ने इन शिक्षकों और छात्रों सहित अधिक से अधिक फ्रांसीसी और यूरोपीय किशोरों का चीन में अध्ययन करने, घूमने और यात्रा करने के लिए स्वागत किया। ताकि वे वास्तविक, बहुआयामी, खुले और प्रगतिशील चीन को व्यक्तिगत रूप से समझ सकें, अनुभव कर सकें, और चीनी भाषा को अपने जीवन भर का मित्र बना सकें। 

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार यह वर्ष अश्व वर्ष है। अश्व दृढ़ता, साहस और प्रगति का प्रतीक होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्र अग्रणी भूमिका निभाते हुए चीन-फ्रांस तथा चीन-यूरोप के बीच मित्रता और सहयोग के स्तंभ बनेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में, फ्रांस के प्रोवेंस-आल्प्स-कोटे डी‘अज़ूर क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल में चीनी भाषा की कक्षा के शिक्षकों और छात्रों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने चीनी भाषा सीखने के अपने अनुभवों और चीनी संस्कृति के प्रति अपने प्रेम को साझा किया। साथ ही चीनी व फ्रांसीसी युवाओं के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाने और दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता को गहरा करने की अपनी सकारात्मक इच्छा व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें