Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत देश बनाने पर शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित किया जाएगा

May 31, 2025

चीन को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत देश बनाने पर शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित किया जाएगा

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक लेख 1 जून को प्रकाशित होगा, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में चीन को मजबूत देश बनाने की प्रक्रिया को गति देने की बात कही गई है। यह लेख चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की प्रमुख पत्रिका छ्यूशी जर्नल के इस साल के 11वें अंक में प्रकाशित होगा।

लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि शिक्षा एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प की आधारशिला है। चीन ने 2035 तक शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत देश के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। हम जिस मजबूत शैक्षिक देश का निर्माण करना चाहते हैं, वह चीनी विशेषताओं वाला शिक्षा का मजबूत देश है, जिसमें मजबूत वैचारिक और राजनीतिक नेतृत्व, प्रतिभा प्रतिस्पर्धा, वैज्ञानिक और तकनीकी समर्थन, लोगों की आजीविका की गारंटी, सामाजिक समन्वय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव होना चाहिए।

लेख में कहा गया कि शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत देश का निर्माण एक जटिल व्यवस्थित परियोजना है। हमें शिक्षा के राजनीतिक, जन-उन्मुख और रणनीतिक गुणों को पूरी तरह से समझना चाहिए, और राष्ट्रीय रणनीतियों का समर्थन करने और लोगों की आजीविका की जरूरतों को पूरा करने के बीच के रिश्ते को सही ढंग से संभालना चाहिए। इसके साथ ही, हमें ज्ञान सीखने और सर्वांगीण विकास के बीच के रिश्ते को, प्रतिभाओं को विकसित करने और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के बीच के रिश्ते को, मानकीकरण को व्यवस्थित करने और जीवन शक्ति को उत्तेजित करने के बीच के रिश्ते को, और चीन में जड़ें जमाने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव से लाभ उठाने के बीच के रिश्ते को सही ढंग से संभालना चाहिए।

लेख में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समय के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत देश का निर्माण करना कठिन कार्य है और इसके लिए समय की बहुत आवश्यकता है। लेख में पाँच सूत्रीय मांगें पेश की गईं। पहला, नैतिकता का विकास करने और लोगों को शिक्षित करने के मौलिक कार्य को दृढ़तापूर्वक लागू करें। दूसरा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रतिभाओं के लिए शिक्षा की सहायक भूमिका को मजबूत करें। तीसरा, सार्वजनिक शिक्षा सेवाओं की गुणवत्ता और स्तर में सुधार लाएं। चौथा, नए युग में उच्च स्तरीय शिक्षण टीम तैयार करें, और पांचवां, वैश्विक प्रभाव वाले महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र का निर्माण करें।

लेख में बल देते हुए कहा गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत देश का निर्माण करना आधुनिक काल से ही चीनी राष्ट्र का सपना रहा है। हमें अपने आत्मविश्वास को मजबूत करते हुए साहसपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए, एक मजबूत शैक्षिक देश के निर्माण के महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक प्रयास करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें:  Punjab Weather: पंजाब में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट जारी, 22 ज़िलों में बारिश-ओले और तेज़ तूफ़ान की दी चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें