Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

छ्यूशी पत्रिका पर शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित

May 1, 2023

छ्यूशी पत्रिका पर शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पत्रिका छ्यूशी पर 1 मई को सीपीसी के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित हुआ। लेख का शीर्षक है शी चिनफिंग की नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा से सीखने और कार्यान्वयन करने के कार्य सम्मेलन में भाषण।

लेख में कहा गया है कि शी चिनफिंग की नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा से सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। सीपीसी चीन को समृद्ध बनाने और चीनी राष्ट्र का पुनरुत्थान बढ़ाने का कठिन मिशन निभा रही है। पार्टी में विचार, इच्छा और कार्रवाई की एकता बनी हुई है।

लेख में कहा गया है कि सीखने के दौरान सिद्धांत को व्यवहार से जोड़ने के साथ व्यक्तिपरक दुनिया और वस्तुनिष्ठ दुनिया बदलने को एकीकृत करना चाहिए। नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा को कार्य बढ़ाने की मजबूत शक्ति में परिवर्तित करना चाहिए।

लेख में कहा गया है कि मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्र पुनरुत्थान का लक्ष्य प्रेरक है। सीपीसी के सदस्यों का मिशन गौरवशाली है। हमें पार्टी की शासन क्षमता और नेतृत्व स्तर को उन्नत करना चाहिए, ताकि चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण करने और चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान बढ़ाने में प्रयास किया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें