Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग की पुस्तक “शिक्षा की चर्चा” प्रकाशित हुई

September 8, 2024

शी चिनफिंग की पुस्तक “शिक्षा की चर्चा” प्रकाशित हुई

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सीपीसी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित कॉमरेड शी चिनफिंग की पुस्तक “शिक्षा की चर्चा” को हाल ही में सेंट्रल लिटरेचर पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया और चीन भर में वितरित किया गया।

इस विशेष संग्रह में शिक्षा पर कॉमरेड शी चिनफिंग के 47 महत्वपूर्ण लेख शामिल हैं, जिनमें से कुछ पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रकाशित हुए हैं। शिक्षा राष्ट्रीय कायाकल्प और सामाजिक प्रगति की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है।

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग की अध्यक्षता वाली सीपीसी केंद्रीय समिति ने शिक्षा को देश और पार्टी के लिए एक प्रमुख योजना बनाने पर जोर दिया है। चीन शिक्षा के विकास को प्राथमिकता देने पर जोर देता है, और चीन ने शिक्षा के आधुनिकीकरण में तेजी लाने और शिक्षा के क्षेत्र में एक शक्तिशाली देश बनाने के लिए बड़े निर्णय लिए हैं।

जिससे चीन ने नये युग में शिक्षा को बढ़ावा देने में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और पैटर्न में बदलाव किये हैं। अब चीन ने विश्व की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली का निर्माण किया है। शिक्षा आधुनिकीकरण विकास का समग्र स्तर दुनिया के मध्य और ऊपरी देशों की श्रेणी में प्रवेश कर गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें