Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग का 2023 फूच्यांग इनोवेशन फोरम को बधाई पत्र

September 10, 2023

शी चिनफिंग का 2023 फूच्यांग इनोवेशन फोरम को बधाई पत्र

 

10 सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2023 फूच्यांग इनोवेशन फोरम को बधाई पत्र भेजा।
शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान में दुनिया में एक सदी में अनदेखे बड़े बदलाव तेजी से बढ़ रहे हैं। एक नये दौर की वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन का गहराई से विकास हो रहा है। वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार मानव जाति के लिए संयुक्त रूप से जोखिमों और चुनौतियों का सामना करने और शांति और विकास को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण शक्ति है।

चीन दृढ़ता से आपसी लाभ वाले समान जीत वाली खुलेपन रणनीति का पालन करेगा, उच्च-स्तरीय खुलेपन को लगातार बढ़ाएगा, अधिक खुली सोच और उपायों के साथ अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देगा, विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी खुले नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा, विभिन्न देशों के साथ एक खुला, निष्पक्ष, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी विकास वातावरण बनाएगा।

आशा है कि फूच्यांग इनोवेशन फोरम नवाचार के विषय का पालन करेगा, नवीन अवधारणाओं का प्रसार करेगा, नवीन भावना को प्रेरित करेगा, अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने और मानव जाति के सामान्य कल्याण को बढ़ाने के लिए नए योगदान देगा। 2023 फूच्यांग इनोवेशन का प्रमुख विषय “ओपन इनोवेशन इकोसिस्टम: इनोवेशन और वैश्विक लिंक” है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें