Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग का शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों को बधाई पत्र

 

5 सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की 10वीं बैठक के लिए एक बधाई पत्र भेजा। शी चिनफिंग ने बताया कि 2013 में एससीओ न्याय मंत्रियों की बैठक तंत्र के शुभारंभ के बाद से विभिन्न सदस्य देशों ने ” शांगहाई भावना” को बरकरार रखा है और बढ़ावा दिया है, संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की मजबूती से रक्षा की है और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि चीन ठोस आधार, स्थिर अपेक्षाओं और दीर्घकालिक लाभों की गारंटी के रूप में कानून के शासन की भूमिका को बहुत महत्व देता है और वैश्विक शासन प्रणाली के सुधार और निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेता है। चीन शांगहाई सहयोग संगठन के अन्य सदस्य देशों के साथ नए युग में कानूनी और न्यायिक प्रशासन के क्षेत्र में देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करना, कानून के शासन के माध्यम से विभिन्न देशों के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखना और निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है, ताकि मानव जाति के भाग्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version