Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग के बधाई संदेश से वैश्विक युवा हुए प्रेरित

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित विश्व युवा शांति सम्मेलन के लिए बधाई संदेश भेजा। चीनी और विदेशी युवाओं ने कहा कि शी चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में विश्व शांति बनाए रखने में युआवों की अहम भूमिका की प्रशंसा की और मानव शांति व विकास कार्य बढ़ाने के लिए वैश्विक युवाओं को बड़ी उम्मीद जताई।

विभिन्न देशों के युवाओं ने कहा कि वे एक साथ शांति की रक्षा करेंगे, विकास को बढ़ावा देंगे और भविष्य का निर्माण करेंगे, ताकि मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने में बुद्धि और शक्ति का योगदान दे सकें। इस साल चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है। शी चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि शांति का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।

इसे सुनकर विश्व युवा शांति सम्मेलन में उपस्थित 130 से अधिक देशों के युवा प्रतिनिधियों ने अपना मिशन महसूस किया।वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में परिवर्तन हो रहा है। विश्व शांति और विकास एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। शी चिनफिंग ने बधाई संदेश में विभिन्न देशों के युवाओं से विचारों का आदान-प्रदान करने, अपसी समझ बढ़ाने और मित्रता स्थापित करने का प्रोत्साहन किया। इससे दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित किया गया।

सम्मेलन में पांच महाद्वीपों के युवाओं ने संयुक्त रूप से अपनी-अपनी भाषाओं में विश्व युवा शांति पहल जारी की। इसमें सभी देशों के युवाओं की शांति को मूल्यवान समझने, एकता बनाए रखने और वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने की आम आवाज व्यक्त की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version