Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग का चीनी रेलवे एक्सप्रेस पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच को बधाई संदेश

September 15, 2023

शी चिनफिंग का चीनी रेलवे एक्सप्रेस पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच को बधाई संदेश

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 15 सितंबर को चीनी रेलवे एक्सप्रेस पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच के लिए बधाई संदेश भेजा।
इस मौके पर शीचिनफिंग ने कहा कि चीनी रेलवे एक्सप्रेस शुरू होने से इसका सुरक्षित, स्थिर और सुचारू संचालन कायम रहा। इससे चीन और यूरोप के बीच अंतर्राष्ट्रीय परिवहन का नया पैटर्न बनाया गया और आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का नया मंच तैयार हुआ।

चीनी रेलवे एक्सप्रेस के सहारे अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित की गई और विश्व आर्थिक विकास में नई उम्मीद जगी। चीन विभिन्न पक्षों के साथ शांतिपूर्ण सहयोग, खुली सहिष्णुता, आपसी सीख, आपसी लाभ और समान जीत के सिद्धांत पर चीनी रेलवे एक्सप्रेस को और अच्छी दिशा में बढ़ाना चाहता है, ताकि विश्व आर्थिक विकास, जनता की भलाई और मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण बढ़ाने में ज्यादा योगदान किया जा सके।

गौरतलब है कि चीनी रेलवे एक्सप्रेस पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच 15 सितंबर को चीन के च्यांगसू प्रांत के ल्येनयुनकांग शहर में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग, परिवहन मंत्रालय, राजकीय कस्टम ब्यूरो और राष्ट्रीय रेलवे समूह ने इसका आयोजन किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें