Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकाओ में टीवी कार्यक्रम “शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता” का शुभारंभ प्रसारण

September 28, 2025

मकाओ में टीवी कार्यक्रम “शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता” का शुभारंभ प्रसारण

इंटरनेशनल डेस्क: 28 सितंबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित वृत्तचित्र “शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता” और विशेष कार्यक्रम “शी चिनफिंग की आर्थिक विचार श्रृंखला का व्याख्यान” का शुभारंभ प्रसारण समारोह मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित किया गया। उस दिन से ही, यह कार्यक्रम मकाओ के कई मुख्यधारा मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा, जिसमें मकाओ डेली, टीडीएम, मकाओ केबल टीवी आदि शामिल हैं।

टीवी विशेष कार्यक्रम “शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता” में सांस्कृतिक विरासत और विकास के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की गहन सोच, सांस्कृतिक संरक्षण की उनकी व्यक्तिगत योजना और संवर्धन की जीवंत कहानियों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रपति शी की उन्नत रणनीतिक दृष्टि और गहन सांस्कृतिक भावनाओं को प्रदर्शित करता है।

वहीं, टीवी कार्यक्रम “शी चिनफिंग की आर्थिक विचार श्रृंखला का व्याख्यान” राष्ट्रपति शी के आर्थिक विचारों को व्यवस्थित रूप से समझाता है, जो नए विकास अवधारणा को लागू करने, नए विकास पैटर्न का निर्माण करने, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने तथा नई गुणवत्ता उत्पादकता विकसित करने पर राष्ट्रपति शी के महत्वपूर्ण प्रदर्शनों पर ध्यान केंद्रित करता है।

शुभारंभ समारोह में मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक सैम होउ फ़ाई और सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग सहित मकाओ में विभिन्न जगतों के कई अतिथियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर, सैम होउ फ़ाई ने कहा कि राष्ट्रपति शी को पूरी उम्मीद है कि मकाओ को बाहरी दुनिया के लिए देश के उच्च स्तरीय खुलेपन के महत्वपूर्ण पुल के रूप में और चीनी व पश्चिमी सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान एवं आपसी सीख की महत्वपूर्ण खिड़की के रूप में बनाया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि इन कार्यक्रमों के प्रसारण से व्यापक मकाओवासी शी चिनफिंग की नए युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा पर केंद्रित होकर उसकी समझ और उसका अभ्यास करेंगे, अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे और अपने मित्रों का दायरा लगातार विस्तार करेंगे।

उधर, शन हाईश्योंग ने कहा कि मकाओ “एक देश, दो प्रणाली” का एक सफल उदाहरण है। राष्ट्रपति शी हमेशा मकाओ निवासियों और इस क्षेत्र की समृद्धि और विकास के बारे में चिंतित रहे हैं। सीएमजी द्वारा बनाए गए इन दोनों उत्कृष्ट कार्यक्रमों से मकाओ में विभिन्न जगतों के लोगों को राष्ट्रपति शी की विचारधारा से सीखने, और चीनी राष्ट्र की गहन सभ्यता एवं नए युग में महान उपलब्धियों को एहसास करने का मौका मिलेगा।

बता दें कि 28 सितंबर से ही इन दोनों टीवी कार्यक्रमों को मकाओ में मकाओ डेली, टीडीएम, मकाओ केबल टीवी आदि मुख्यधारा मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा। उस दिन आयोजित शुभारंभ समारोह के बारे में मकाओ में 10 से अधिक मुख्यधारा मीडिया द्वारा रिपोर्टें दी गई और संबंधित प्रचार वीडियो को मकाओ टॉवर जैसे स्थलों पर बाहरी बड़ी स्क्रीन पर बार-बार चलाया गया।

ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें