Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण (अंतरराष्ट्रीय संस्करण) हंगरी में प्रसारित

May 9, 2024

शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण (अंतरराष्ट्रीय संस्करण) हंगरी में प्रसारित

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हंगरी-यात्रा के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा बनाये गये शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण (अंतरराष्ट्रीय संस्करण) का प्रसारण समारोह 8 मई को बुडापेस्ट में आयोजित हुआ ।हंगरी के पूर्व राष्ट्रपति पाल श्मिट ,पूर्व प्रधान मंत्री पीटर मेघयेसी ने इस कार्यक्रम के प्रसारण पर बधाई दी। यह कार्यक्रम उस दिन से हंगरी के राष्ट्रीय टीवी स्टेशन समेत मुख्य धारा मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

परिचय के अनुसार शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण (अंतरराष्ट्रीय संस्करण) ने समान समृद्धि ,पारिस्थितिकी सभ्यता आदि मुख्य मुद्दों पर फोकस रखकर शी चिनफिंग के अहम भाषण,आलेख व बातचीत में प्रयुक्त प्राचीन चीनी पुस्तकों के मशहूर वाक्यों को चुनकर विदेशी मेहमानों के साथ वार्तालाप करने के तरीके से राष्ट्रपति शी चिनफिंग के गहरे ज्ञान और ‘जनता सबसे पहले’भावना दिखायी और चीनी सभ्यता की विशिष्ट आध्यात्मिक चिंह ,नये युग में गुणार्थ और वैश्विकीरण मूल्य पर प्रकाश डाला ।

पूर्व राष्ट्रपति श्मिट ने शी चिनफिंग की यात्रा का जोशपूर्ण स्वागत किया और कहा कि चीन हंगरी का विश्वसनीय दोस्त और अच्छा साझेदार है। सीएमजी राष्ट्रीय मीडिया का लाभ उठाकर करोड़ों दर्शकों को उत्साहजनक कहानी सुनाता है ,जिससे अच्छा प्रभाव पैदा हुआ है। इस कार्यक्रम में दर्शायी गयी व्यापक और उत्कृष्ठ चीनी संस्कृति को निश्चय ही हंगरी के दर्शकों का स्वागत मिलेगा ।

सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग ने कहा कि मीडिया विभिन्न देशों की आवाजाही और जन संपर्क बढ़ाने में विशिष्ट भूमिका निभा रहे हैं ।शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण (अंतरराष्ट्रीय संस्करण )हंगरी के दोस्तों के लिए शी चिनफिंग के राष्ट्र शासन  विचार समझने के लिए एक खिड़की खोलेगा ।इस कार्यक्रम के ज़रिये उनको चीनी बुद्धिमत्ता ,चीनी भावना और गहराई से चीनी परंपरागत संस्कृति और आधुनिक चीनी राष्ट्र सभ्यता समझने में मदद मिलेगी ।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें