इंटरनेशनल डेस्क : 14 अप्रैल को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वियतनाम की राजकीय यात्रा के दौरान, वियतनाम में “शी जिनपिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” (वियतनामी संस्करण) का विमोचन किया गया। उसी दिन, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और वियतनाम टेलीविजन के बीच एक सहयोग समारोह – चीन और वियतनाम के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने एक बधाई पत्र भेजकर कार्यक्रम के सफल प्रसारण और आयोजन के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें वियतनाम और चीन के राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, मीडिया, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।
फाम मिन्ह चीन्ह ने अपने बधाई पत्र में कहा कि पिछले 75 वर्षों में, दोनों पार्टियों और सरकारों के नेतृत्व में, वियतनाम-चीन अच्छे पड़ोसी मित्रता और व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी को लगातार मजबूत और विकसित किया गया है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिला है। दोनों पार्टियों और दोनों देशों के मुख्य समाचार मीडिया के रूप में, वियतनाम टेलीविजन और चाइना मीडिया ग्रुप ने सच्ची जानकारी प्रसारित करने, लोगों के बीच मैत्री को बढ़ावा देने और अपने-अपने सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदर्शित करने के अपने कर्तव्यों को उत्कृष्ट रूप से पूरा किया है।
साल 2025 “वियतनाम-चीन मानविकी आदान-प्रदान वर्ष” है। प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने आशा और विश्वास जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मीडिया के रूप में वियतनाम टेलीविजन और सीएमजी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे, सहयोग के इस नए दौर को सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, दोनों देशों की एकता को बढ़ाने और साझा भविष्य वाले रणनीतिक वियतनाम-चीन समुदाय के निर्माण को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के अवसर के रूप में लेंगे।
कार्यक्रम में चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण देते हुए कहा कि सीएमजी ने हमेशा वियतनाम के मुख्यधारा मीडिया और महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ घनिष्ठ आदान-प्रदान और सहयोग बनाए रखा है, संयुक्त रूप से “आसियान पार्टनर्स” जैसे क्षेत्रीय सहयोग तंत्र का निर्माण किया है, और सफल सहयोग के कई उदाहरण स्थापित किये हैं। इस वर्ष, चीन और वियतनाम के बीच राजनयिक सम्बंध स्थापना की 75वीं वर्षगांठ और चीन-वियतनाम मानवीय आदान-प्रदान वर्ष मनाया जा रहा है। चाइना मीडिया ग्रुप वियतनाम टेलीविजन के साथ सहयोग को और आगे बढ़ाना चाहता है, वियतनाम में सभी क्षेत्रों के मित्रों के साथ मिलकर रणनीतिक महत्व के चीन-वियतनाम साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए व्यावहारिक कार्रवाई करना चाहता है।
इस मौके पर, वियतनाम टेलीविजन के महानिदेशक न्गुयेन थान लैम ने कहा कि वियतनाम टेलीविजन और चाइना मीडिया ग्रुप के बीच सहयोग दोनों देशों के राष्ट्रीय मीडिया संगठनों के बीच 30 से अधिक वर्षों के सहयोग में एक महत्वपूर्ण घटना है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच पारंपरिक मैत्री और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस बार शुरू की गई सहयोग परियोजनाएं, वृत्तचित्रों के संयुक्त निर्माण और सांस्कृतिक व कलात्मक कार्यक्रमों के आदान-प्रदान से लेकर डिजिटल सामग्री सहयोग तक फैली हुई हैं, जिनसे वियतनाम और चीन के लोगों के लिए आपसी सम्बंधों को गहरा करने, एक-दूसरे की संस्कृति, इतिहास और विकास उपलब्धियों को समझने के अवसर पैदा हो रहे हैं।
उस दिन आयोजित कार्यक्रम में चाइना मीडिया ग्रुप और वियतनाम टेलीविजन ने वृत्तचित्र विनिमय सहयोग परियोजना, और कई चीनी व वियतनामी मीडिया संयुक्त उत्पादन और प्रसारण परियोजनाएं शुरू कीं, इसके साथ ही, “चीन-वियतनाम मीडिया युवा अंतर्राष्ट्रीय दौरा” नामक कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया।
बता दें कि “शी जिनपिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” (वियतनामी संस्करण) में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा अपने महत्वपूर्ण भाषणों, लेखों और वार्तालापों में उद्धृत प्राचीन चीनी पुस्तकों और कालजयी उद्धरणों का चयन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उत्कृष्ट राजनीतिक बुद्धि, गहन ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत, व्यापक ऐतिहासिक व विश्व दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया है, और वियतनामी दर्शकों के लिए चीनी शैली के आधुनिकीकरण की सांस्कृतिक उत्पत्ति को दिखाया गया है।
(साभार- चाइना मीडिय ग्रुप, पेइचिंग)

