Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस में “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” (अंतर्राष्ट्रीय संस्करण) का विमोचन

May 7, 2025

रूस में “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” (अंतर्राष्ट्रीय संस्करण) का विमोचन

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा बनाया गया “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” (अंतर्राष्ट्रीय संस्करण) वीडियो कार्यक्रम 7 मई से ही रूस के कई मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित होना शुरू हुआ। इन मीडियो संस्थाओं में अखिल रूसी राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो कंपनी, रूसी सरकारी अख़बार “रूसी समाचार पत्र” की आधिकारिक वेबसाइट, रूसी ग्रेटर एशिया टीवी आदि शामिल हैं।

इस कार्यक्रम का विमोचन ऐसे मौके पर किया गया, जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग रूस की राजकीय यात्रा करेंगे और सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे।

“शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” (अंतर्राष्ट्रीय संस्करण) वीडियो कार्यक्रम में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण, लेख और बातचीत में चयनित चीनी प्राचीन ग्रंथों और उद्धरणों का परिचय दिया गया, जो नवीन विकास, सांस्कृतिक समृद्धि, सभ्यतागत विविधता और आदान-प्रदान एवं आपसी सीख, तथा पारिवारिक शिक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित हैं।

7 मई को, “रूसी समाचार पत्र” ने इस कार्यक्रम के जल्द ही रूस में प्रसारित किए जाने संबंधी खबर पेश की, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग कालजयी उद्धरणों का प्रयोग करने में माहिर हैं। कई स्थानों में उन द्वारा इस्तेमाल किए गए कई उद्धरण पारंपरिक चीनी दर्शन के ज्ञान के साथ वास्तविकता की समस्याओं को देखने की सोच पद्धति को दर्शाते हैं। यह न केवल चीन के व्यापक सुधार और खुलेपन के लिए सैद्धांतिक समर्थन प्रदान करता है, बल्कि वैश्विक शासन में चीनी बुद्धिमत्ता का योगदान भी देता है।

इसके अलावा, रूसी ग्रेटर एशिया टीवी सहित कई प्रमुख मीडिया ने संबंधित रिपोर्ट भी पेश की। 7 तारीख को, इस वीडियो कार्यक्रम के पोस्टर मॉस्को के केंद्रीय प्रशासनिक जिले में बड़े आउटडोर स्क्रीन पर प्रदर्शित किये गए। रूसी लोगों ने कार्यक्रम के प्रसारण के लिए अपनी प्रत्याशा व्यक्त की। उनका मानना ​​है कि यह रूसी लोगों के लिए देश के शासन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बुद्धिमत्ता की अधिक गहराई से सराहना करने और चीनी संस्कृति की गहनता को समझने के लिए विचार की खिड़की खोलेगा, और साथ ही साथ, रूसी-चीनी मित्रता को बढ़ाने और दोनों पक्षों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में भी गहरी और स्थायी सांस्कृतिक शक्ति का संचार करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए खुलेंगे नए मौके, किसे रहना होगा सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें