Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग की पसंदीदा कहावतें दूसरी सीजन (रूसी संस्करण) का प्रसारण रूस में शुरू

March 21, 2023

शी चिनफिंग की पसंदीदा कहावतें दूसरी सीजन (रूसी संस्करण) का प्रसारण रूस में शुरू

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की रूस की राजकीय यात्रा के अवसर पर “शी चिनफिंग की पसंदीदा कहावतें” दूसरी सीजन (रूसी संस्करण) रूस के विभिन्न प्रमुख टीवी स्टेशनों पर प्रसारित किया गया। 20 मार्च को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय प्रचार मंत्रालय के उप मंत्री, चाइना मीडिया ग्रूप के महानिदेशक शेन हाईश्योंग और अखिल रूसी राज्य प्रसारण निगम के महानिदेशक डोब्रोदेव ने एक साथ कार्यक्रम की शुरूआत के लिये उद्घाटित किया और भाषण भी दिया। दोनों ने कहा कि वे प्रमुख मीडिया की भूमिका को पूरी तरह से अदा करेंगे, वैश्विक सभ्यता पहल की सकारात्मक प्रतिक्रिया करेंगे, चीन व रूस के बीच आदान-प्रदान व आपसी सीखने को मजबूत करेंगे, और मानव साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देंगे।

गौरतलब है कि “शी चिनफिंग की पसंदीदा कहावतें” दूसरी सीजन (रूसी संस्करण) में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सिलसिलेवार महत्वपूर्ण भाषण, लेख और वार्ता में शामिल चीनी पुरातन कहावतों को चुना गया, जिसमें “कड़ी मेहनत”, “वफादारी”, “ईमानदारी”, “साझाकरण” और “हरित” के विषयों को दिखाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें