Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 में शी चिनफिंग के पदचिह्न

December 29, 2025

2025 में शी चिनफिंग के पदचिह्न

इस वर्ष 14वीं पंचवर्षीय योजना(2021-2025) का समापन हुआ और 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा तैयार की गई। यह वर्ष व्यापक सुधारों को और अधिक गहरा करने तथा चीनी शैली के आधुनिकीकरण के स्थिर और दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में आए गहन और जटिल परिवर्तनों का सामना करते हुए, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और देश भर के सभी जातीय समूहों के लोगों का नेतृत्व करते हुए कड़ी मेहनत की और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए नई विकास विचारधारा को दृढ़ता से लागू किया। पूरे वर्ष के लिए कुल आर्थिक उत्पादन लगभग 1400 खरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस वर्ष, संकटग्रस्त लोगों की दुर्दशा शी चिनफिंग की सबसे बड़ी चिंता रही। शीत्सांग(तिब्बत) के तिंगरी में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप, सछ्वान के चुनल्येन में भूस्खलन, कानसु के युचोंग में आई भीषण बाढ़… आपदाओं के समय, शी चिनफिंग ने हमेशा पहले समय पर ही महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जनता की सुरक्षा हमेशा उनकी प्राथमिकता रही।

इस वर्ष चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है। युद्ध के वर्षों में गोलियों की गड़गड़ाहट से लेकर शांति और समृद्धि के अभिवादन तक, हम देखते हैं कि एक महान शक्ति कहाँ से आती है और कहाँ जा रही है।

इस वर्ष, शी चिनफिंग ने शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के समारोहों में भाग लिया। उन्होंने चीनी राष्ट्र की सामुदायिक भावना को मजबूत करने और नए युग में जातीय मामलों पर पार्टी के कार्यों के उच्च-गुणवत्तापूर्ण विकास को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त किया।

इस वर्ष, हार्बिन ने 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी की, और क्वांगतोंग, हांगकांग और मकाऊ ने संयुक्त रूप से 15वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की। शी चिनफिंग का ध्यान हमेशा इनके साथ बना रहा। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से, जन-केंद्रित खेल गतिविधियों का तेजी से विकास हुआ है, जिसमें प्रतिस्पर्धी खेलों को जन-खेलों के साथ जोड़ा गया है, और आम खेल प्रेमी एक स्वस्थ चीन के मुख्य खिलाड़ी बन गए हैं।

2025 में “स्वच्छ जल और हरित पर्वत सोना और रजत जैसी मूल्यवान संपत्ति है” की अवधारणा की 20वीं वर्षगांठ है। इन वर्षों में, शी चिनफिंग जहां भी गए हैं, उन्होंने पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण की अवधारणा और आवश्यकताओं पर जोर दिया है। आज का चीन नीले आसमान, हरे-भरे पहाड़ों, स्वच्छ जल और साफ मिट्टी से सुसज्जित है।

वर्ष 2025, जो अब समाप्त होने वाला है, निस्संदेह चीन के आधुनिकीकरण की भव्य प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा। नए साल की ओर देखते हुए, हमारी आकांक्षाएं और चुनौतियां दोनों ही हमें हर पल का सदुपयोग करने और प्रगति के अपने निरंतर प्रयास में लगे रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें