इंटरनेशनल डेस्क: 1 दिसंबर को प्रकाशित होनी वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्योशी के ताजा अंक पर पार्टी के आत्म सुधार पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा।
इस आलेख में बल दिया गया कि आत्म-सुधार सीपीसी का उदय और पतन के ऐतिहासिक चक्र से निकलने का दूसरा उत्तर है। पार्टी शैली पर जोर लगाने से चौतरफा तौर पर पार्टी का सख्त प्रंबधन नये युग में पार्टी के आत्म-सुधार का एक महत्वपूर्ण अनुभव है। पार्टी के आत्म सुधार से केंद्रित रहने वाला मार्ग और मांग स्पष्ट है। कुंजीभूत बात सच्चे मायने में कार्यान्वयन करना है।
इस आलेख में कहा गया कि पार्टी के आत्म-सुधार की समझ को और आगे बढ़ाना चाहिए। वर्तमान में सीपीसी के कंधे पर चीनी आधुनिकीकरण के निर्माण का भारी कार्य है और शासन करने का वातावरण अत्यंत जटिल है। आत्म-सुधार को अधिक कड़ा करना है। आत्म-सुधार से न सिर्फ पार्टी की छवि और प्रतिष्ठा पर कुप्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि पार्टी की छवि और प्रतिष्ठा की उन्नति की जाएगी, पार्टी के अधिकारियों व सदस्यों की सक्रियता हताशा के बजाये और बढ़ जाएगी और आर्थिक व सामाजिक विकास को नुकसान पहुंचने के बजाये गुणवत्ता विकास के लिए मजबूत राजनीतिक गारंटी प्रदान की जाएगी।
इस आलेख में कहा गया कि पार्टी के अधिकारियों को पार्टी की भावना को और मजबूत बनाना चाहिए। अधिकारों के मानक संचालन को और मजबूत करना चाहिए। सख्त निगरानी को और मजबूत करना चाहिए।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

