Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग का चीनी जननायकों और शहीदों के बच्चों को प्रोत्साहन पत्र

चीन के परंपरागत त्योहार मध्य शरद उत्सव और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 28 सितंबर को चीनी जन सार्वजनिक सुरक्षा विश्वविद्यालय में पढ़ रहे नायकों और शहीदों के बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिये पत्र भेजा। पत्र में शी चिनफिंग ने उनके प्रति प्रबल उम्मीदें जगाईं और पुलिस नायकों के परिवारों को शुभकामनाएं दीं। पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि आप लोग अपने मां-बाप के अधूरा काम जारी रखना चाहते हैं, और चीन की सुरक्षा के लिये अपना योगदान देना चाहते हैं।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता बनाए रखना और लोगों की खुशी और शांति की रक्षा करना जन पुलिस का पवित्र कर्तव्य है। आपके मां-बाप में ज़िम्मेदारियाँ लेने का साहस है और वे त्याग और योगदान देने को तैयार हैं। उनकी भावना हमेशा याद रखने और आगे बढ़ाने लायक है। आशा है कि आप लोग अपने मां-बाप की तरह अपने आदर्शों और विश्वासों को मजबूत करेंगे, और कड़ी मेहनत से अध्ययन और प्रशिक्षण लेंगे। और उच्च स्तरीय सुरक्षित चीन के निर्माण के लिये निरंतर प्रयास करेंगे, एक मजबूत देश के निर्माण करने और राष्ट्रीय पुनरोत्थान के महान कार्य को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

गौरतलब है कि नये चीन की स्थापना के बाद देश भर में सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसियों के कुल 17 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी ड्यूटी के दौरान मारे गए हैं, और उनमें से 3,700 से अधिक को शहीद का नाम दिया गया है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version